Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मेडिकल इंस्टीट्यूट, मेट्रो लाइन का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Karnataka Visit

PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने चिक्काबल्लापुर में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। इसके बाद एक कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी आज बेंगलुरु मेट्रो की कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। वे कर्नाटक में व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) लाइन के 13.71 किलोमीटर लंबे हिस्से के दूसरे चरण की शुरुआत भी करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मेट्रों में सफर भी करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी दावणगेरे में आयोजित विजय संकल्प यात्रा थीम पर विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे।

इस साल कर्नाटक में होने हैं विधानसभा चुनाव

बता दें कि कर्नाटक में इस साल (अगले कुछ महीने में) विधानसभा चुनाव होना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग आने वाले कुछ दिनों में मतदान की तारीखों की घोषणा कर सकती है। बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  Shashi Tharoor On Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक पर शशि थरूर के बयान से विवाद, पवन खेड़ा और उदित राज ने साधा निशाना..!

कर्नाटक कांग्रेस ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 124 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। वहीं पीएम अपने इस दौरे में कर्नाटक बीजेपी की एक बैठक में भी शामिल होंगे। बीजेपी के मुताबिक राज्य में चुनाव तैयारियां शुरू होने के बाद से यह पार्टी की पहली बैठक है, जिसमें पीएम हिस्सा होंगे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now