साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

PNB Scam: मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, PNB लोन ‘धोखाधड़ी’ मामले में था शामिल

PNB Scam: मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, PNB लोन ‘धोखाधड़ी’ मामले में था शामिल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

PNB Scam Case: पंजाब नेशनल बैंक लोन ‘धोखाधड़ी’ मामले में शामिल भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi arrested) को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम के अधिकारियों से उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। खबरें सामने की मने तो चोकसी एंटवर्प में पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है।

जानिए कौन मेहुल चोकसी?

मेहुल चोकसी गीतांजलि जेम्स के संस्थापक रहे चोकसी का नाम पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में सामने आया। यह मामला 13,500 करोड़ रुपये के बैंक लोन में धोखाधड़ी का है। उन्हें 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम में रहने का परमिट दिया गया। मेहुल चोकसी बेल्जियम जाने से पहले एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था।

दरअसल, उनकी पत्नी प्रीति चोकसी बेल्जियम की नागरिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में रहने के लिए ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ लिया था। हालांकि, कहा गया कि चोकसी ने जाली कागजात दिए थे, ताकि वह भारत में प्रत्यर्पण से बच सकें।

हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को चूना लगाया था। यह घोटाला भारत में भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक कहा जाता है। नीरव मोदी भी हीरा कारोबारी रहा, जो पहले ही देश छोड़कर भाग गया। मेहुल चोकसी और नीरव मोदी ने मिलकर ही 13,578 करोड़ के घोटाले को अंजाम दिया था।

उलेखनीय है कि PNB स्कैम 2011 से चला आ रहा था, जिसका खुलासा 2018 में हुआ, लेकिन इससे पहले ही हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी देश छोड़कर भाग गया। इसके बाद CBI और ED ने मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी का केस फाइल किया। घोटाले से बैंक को नुकसान हुआ, उसकी भरपाई के लिए मेहुल चोकसी की 2,500 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त भी की गई थी।

Join WhatsApp

Join Now