Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मोदी सरकार ने LPG सिलेंडर पर एक साल के बढ़ाई सब्सिडी

The Government of India remains committed to promoting clean and green energy solutions, and the BESS Scheme is a significant step towards achieving this vision. By harnessing the power of renewable energy and encouraging the adoption of battery storage, the government aims to create a brighter and greener future for all citizen

Ujjwala Yojna: मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 200 रुपए प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी को मंजूरी दी है। यानी अब एक साल तक 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की रिफिल पर 200 रुपए सब्सिडी दी जाएगी। एक साल में 12 गैस सिलेंडर ले सकते हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इससे 9.59 करोड़ लाभार्थियों को राहत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इससे 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपये और 2023-24 के लिए 7,680 करोड़ खर्च आएगा। सब्सिडी सीधे खाते में आएगी।

महंगाई से राहत दिलाना हमारा लक्ष्य

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) पहले से ही 22 मई, 2022 से यह सब्सिडी प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि तमाम कारणों से एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज वृद्धि हुई है। ऐसे में पीएमयूवाई लाभार्थियों को एलपीजी की उच्च कीमतों से बचाना महत्वपूर्ण है।

एलपीजी की खपत में बढ़ोत्तरी हुई

पीएमयूवाई उपभोक्ताओं की औसत एलपीजी खपत 2019-20 में 3.01 रिफिल से 20 प्रतिशत बढ़कर 2021-22 में 3.68 हो गई है।

बता दें कि सरकार ने मई 2016 में निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की थी।

यह भी पढ़ें:

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now