Prajasatta Side Scroll Menu

मोदीजी जब पीएम नहीं रहेंगे तो सारे भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होंगे: केजरीवाल

Arvind Kejriwal 2

Delhi Vidhansabha: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में बुधवार को एक बार फिर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि ईडी और सीबीआई ने देश के सभी भ्रष्ट लोगों को एक पार्टी में ला दिया है।

केजरीवाल ने कहा कि जांच एजेंसियां छापा मारकर सिर पर बंदूक रखती हैं और पूछती हैं कि जेल जाना है या भाजपा में जाना है। तो सभी भ्रष्टाचारी एक पार्टी में पहुंच गए हैं। लेकिन जिस दिन पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे उसी दिन देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। जिस दिन उनकी सरकार सत्ता से बाहर होगी, भाजपा के लोगों को सलाखों के पीछे डाल देंगे। इसके बाद देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  October New Rules: देश में 1 अक्तूबर से बैंक लोन से लेकर गेमिंग तक, कई नियमों में बड़ा बदलाव,जानिए क्या है खास

सिसोदिया और जैन के साथ ही ऐसा हुआ

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एजेंसियों ने मनीष सिसोदिया के यहां भी बंदूक रखी थी, उसने कहा कि जेल मंजूर है, मगर भाजपा में नहीं जाऊंगा। मगर जाऊंगा लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे। सत्येंद्र जैन को भी बंदूक रखकर पूछा, उसने कहा मर जाएंगे, लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे।

केजरीवाल ने विधानसभा में पेश किया विश्वास मत

इसे भी पढ़ें:  बजट सत्र के दूसरा चरण का आज से आगाज

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत पेश किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते थे, लेकिन पर्याप्त विधायकों का समर्थन नहीं हासिल कर पाए।

उन्होंने कहा कि 2025 में क्या 2050 में भी जीत नहीं पाओगे। ये आम आदमी पार्टी है, हमारे लोग फांसी पर चढ़ जाएंगे मगर टूटेंगे नहीं

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now