Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

म्यांमार सेना ने की एयर स्ट्राइक, मिजोरम के गांवों में दहशत का माहौल

Mya

Myanmar Air Strike: मंगलवार को मिजोरम से लगी अपनी सीमा पर एक प्रमुख विद्रोही शिविर पर म्यांमार सेना ने  बमबारी की। इस हमले से शिविर के करीब राज्य के चम्फाई जिले के इलाकों में भय और दहशत फैल गई है। इस हमले में म्यांमार के विद्रोही संगठनों से जुड़े कुछ लोगों के हताहत होने की खबर है। इस दौरान कहा गया कि एयर स्ट्राइक के दौरान एक बम भारत की सीमा के नजदीक गिरा। हालांकि, भारत की सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने साफ कर दिया है कि इस एयर-स्ट्राइक से भारत की सीमा में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

म्यांमार की सेनी ने मिजोरम से सटे इलाकों में बमबारी की। इस बमबारी के बाद इलाके में खौफ है। चम्फाई जिले के एक अधिकारी के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सीमा के पास एक नदी तट पर एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।

फाइटर जेट्स ने चिन नेशनल आर्मी (CNA) के हेडक्‍वार्ट्स पर हमला किया। यह संगठन म्‍यांमार का सबसे ताकतवर सशस्‍त्र संगठन है। वहीं दूसरी ओर चम्फाई जिले के एक अधिकारी के मुताबिक, एक गोला भारतीय सीमा की ओर गिरा लेकिन इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

बता दें कि चिन नेशनल आर्मी ने म्यांमार के सैन्य-शासन के खिलाफ विद्रोह छेड़ रखा है। भारत के उत्तर-पूर्व राज्य मिजोरम से सटी म्यांमार की सीमा में विक्टोरिया कैंप में सीएनए का मुख्यालय है। इसी मुख्यालय पर म्यांमार की सेना ने अपने लड़ाकू विमानों से बम गिराए हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now