साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

NIA की बड़ी कार्रवाई: टेरर फंडिंग के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में 10 जगहों पर छापेमारी

NIA की बड़ी कार्रवाई: NIA Raid I
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) से जुड़े एक मामले में पंजाब और हरियाणा में 10 स्थानों पर छापेमारी की। बता दें कि NIA ने पिछले साल 20 अगस्त को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के लिए पैसे जुटाने और सीमा पार से इसके लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक की तस्करी करने की आपराधिक साजिश के संबंध में आज पंजाब में 9 और हरियाणा में एक स्थान पर तलाशी ली।

इसे भी पढ़ें:  YSRTP चीफ वाईएस शर्मिला को पुलिस ने किया डिटेन

Join WhatsApp

Join Now