Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे द्वीपों के नाम

Parakram Diwas

Parakram Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पराक्रम दिवस पर 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े गुमनाम द्वीपों का नामकरण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज एक महान दिन है जिसे भारत के ‘अमृत काल’ के इतिहास में एक महान अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि अंडमान में जिस जगह नेता जी ने सबसे पहले तिरंगा फहराया था वहां आज गगनचुंबी तिरंगा आजादी हिन्द फौज के पराक्रम का गुणगान कर रहा है। समंदर किनारे लहराते तिरंगे को देख, यहां आने वाले लोगों में देशभक्ति का रोमांच बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें:  विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे श्रीलंका, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमत्री मोदी ने कहा कि नेताजी का स्मारक हमारे युवाओं और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का एक सतत स्रोत के रूप में काम करेगा। मैं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लोगों के साथ-साथ पूरे देश के लोगों को इस बड़े दिन की बधाई देता हूं। बता दें कि केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए 23 जनवरी 2021 से हर साल इस दिन पराक्रम दिवस मनाने का फैसला किया था।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर झूठी खबरों को लेकर कानून कड़े करेगी केंद्र सरकार
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now