Prajasatta Side Scroll Menu

पीएम मोदी करेंगे मन की बात

Pm Modi Man Ki Baat

Today Headlines, 26 March 2023: आज तारीख 26 और मार्च का आखिर रविवार है। पीएम मोदी आज मन की बात करेंगे। पीएम पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा में मछुआरों से बात करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा। यह पीएम मोदी का 100वां मन की बात कार्यक्रम है। आइए जानते हैं और किन-किन खबरों पर लोगों की नजर रहेगी…

आज की बड़ी खबरें

इसरो 26 मार्च को यूके स्थित वनवेब के लिए अपना दूसरा उपग्रह लॉन्च करेगा। लॉन्चिंग से 30 मिनट पहले इसका लाइव प्रसारण भी शुरू होगा।

जयपुर के बाद अब 26 मार्च को विप्र फाउंडेशन की तरफ से डूंगरपुर के सागवाड़ा में ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन करेगा।

इसे भी पढ़ें:  मौसम का बड़ा अपडेट, दिल्ली समेत इन 7 राज्यों में होगी बारिश

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस 26 मार्च को देश के सभी राज्यों स्थित पार्टी मुख्यालयों से राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। इसे सत्याग्रह आंदोलन नाम दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 मार्च को कर्नाटक के दौरे पर होंगे। यहां चुनाव आयोग जल्द चुनाव की तारीख घोषित कर सकता है।

आज का इतिहास

आज का इतिहास महान कवयित्री महादेवी वर्मा से जुड़ा है। 26 मार्च 1907 को महादेवी का जन्म हुआ था। उन्हें साहित्य अकादमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी संबोधित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बडगाम में 30 साल की लड़की की निर्मम हत्या

इसके अलावा 1971 में 26 मार्च को बांग्लादेश ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया था। इसके बाद वह दक्षिण एशियाई देशों के समूह में एक नए सदस्य के रूप में शामिल हुआ था।

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now