Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

पीएम मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके आदर्श व सिद्धांत हर पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। एक सशक्त भारतवर्ष के निर्माण के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्श और सिद्धांत देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वर्ष 1901 में तत्कालीन कलकत्ता (कोलकाता) में पैदा हुए मुखर्जी स्वतंत्र भारत के पहले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाया था। उन्होंने ही कश्मीर को लेकर नहीं चलेगा एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान का नारा भी दिया था।

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now