साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Prajwal Revanna Rape Case: प्रज्वल रेवन्ना को यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा, DNA सैंपल बने अहम सबूत..!

Prajwal Revanna Rape Case: प्रज्वल रेवन्ना को यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा, DNA सैम्पल बने अहम सबूत..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Prajwal Revanna Rape Case: जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु में जनप्रतिनिधियों के लिए बनी एक विशेष अदालत ने शनिवार को  उम्रकैद की सजा सुनाई है।  34 साल के प्रज्वल रेवन्ना को महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने, उसका यौन उत्पीड़न करने और वीडियो बनाने जैसे गंभीर अपराधों में दोषी पाया गया।

विशेष सत्र न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने शनिवार को सजा का ऐलान किया। यह फैसला कर्नाटक के हासन जिले में 2024 में दर्ज चार रेप मामलों में से एक केस में सुनाया गया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को कोर्ट ने प्रज्वल को दोषी करार दिया था।

उल्लेखनीय है कि भारतीय दंड संहिता की धाराएं 376(2)(k) (प्रभाव का इस्तेमाल कर बलात्कार), 376(2)(n) (बार-बार बलात्कार), 354A (यौन उत्पीड़न), 354B (कपड़े उतारने की कोशिश), 354C (गुप्त रूप से फोटो लेना), 506 (आपराधिक धमकी), 201 (सबूत मिटाना) और IT एक्ट 2008 की धारा 66(E) (गोपनीयता का उल्लंघन) के तहत दोषी ठहराया गया।

Prajwal Revanna Rape Case: क्या था मामला 

प्रज्वल रेवन्ना, पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और एच. डी. रेवन्ना के बेटे हैं। वे 2024 में हासन से JDS-BJP गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने फार्महाउस में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी का यौन शोषण किया। यह महिला बाद में फार्महाउस से बंधक स्थिति में मिली। मामला 8 मई 2024 को दर्ज हुआ।

इसे भी पढ़ें:  दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कल से, अखिलेश यादव पहुंचे

DNA जांच में पुष्टि हुई कि महिला के कपड़ों पर मिले अवशेष प्रज्वल से मेल खाते हैं। SIT को ये कपड़े फार्महाउस से मिले थे। प्रज्वल मई 2024 में विदेश भाग गए थे, लेकिन 31 मई को जर्मनी से लौटते ही गिरफ्तार कर लिए गए। बताया गया कि उन्होंने खुद ही महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाए और वे चुनाव से पहले लीक हुए।

उनके पुराने ड्राइवर ने कोर्ट में बताया कि उसने प्रज्वल के फोन में 2,000 से ज्यादा आपत्तिजनक तस्वीरें और 40–50 वीडियो देखे। इसके अलावा प्रज्वल पर JDS की एक महिला नेता, एक कुक और उसकी बेटी के साथ भी यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। इन मामलों की सुनवाई जारी है। हालांकि रेवन्ना परिवार का कहना है कि यह कांग्रेस की राजनीतिक साजिश है, ताकि हासन सीट से उनका असर खत्म किया जा सके। 2024 चुनाव में प्रज्वल कांग्रेस से हार गए थे।

Join WhatsApp

Join Now