Prajasatta Side Scroll Menu

प्रियंका गांधी ने की हिमाचल में हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग

हिमाचल में प्रियंका संभालेंगी चुनाव प्रचार की कमान

शिमला|
हिमाचल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से प्रदेश को करोड़ों का नुकसान हो चुका है। जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है, सैकड़ों सड़कें बंद हैं। ऐसे में विभिन्न राज्य ने हिमाचल के लिए आर्थिक मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इसी बीच कांग्रस के नेता प्रियंका गांधी ने राज्य के लिए केंद्र सरकार से खास मांग की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में मच रही तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील की है। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट जारी किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार से अपील है कि त्रासदी से हुए भारी नुकसान को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, ताकि आपदा का नुकसान झेल रहे हमारे बहनों-भाईयों को उचित व जल्द राहत मिल सके।


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश सरकार के कदमों की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उठाई जा रहे कदम सराहनीय और संवेदनशील हैं। प्रियंका गांधी ने लिखा- ‘आपदा के इस कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं हिमाचल वासियों के साथ हैं। कई राज्यों ने हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए सराहनीय व संवेदनशील कदम उठाया है।

इसे भी पढ़ें:  Land For Job Scam Case: राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे लालू-राबड़ी, 6 मार्च को सीबीआई ने की थी पूछताछ

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश ने प्रदेश भर में जमकर तबाही मचाई है। प्रदेश सरकार को बारिश की वजह से अब तक दस हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य को ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित कर दिया है। राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 330 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 35 लोग लापता हैं और 12,000 घर बह गए हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today daily news India Enforcement Directorate Himachal Latest News Himachal Pradesh Government India government news India politics news latest hindi news latest news India national headlines National News news news update today priyanka gandhi samachar today today news Hindi top headlines today top news India

Join WhatsApp

Join Now