Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पूरे देश में एक घंटे के लिए रही बत्ती गुल

Earth Hour

EARTH HOUR VIDEO: अर्थ आवर डे पर शनिवार की शाम एक घंटे के लिए पूरे देश में बत्ती गुल हो गई। दफ्तरों, सरकारी आवास, कार्यालयों, धार्मिक स्थलों और राष्ट्रीय धरोहरों की लाइटें बंद कर दी गईं। वहीं आम लोगों ने भी अपने-अपने घरों की लाइटें बंद रखीं।

देखें सिलसिलेवार VIDEO

मार्च महीने के आखिरी शनिवार को होता है आयोजन

हर साल वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर संस्था द्वारा दुनिया में अर्थ आवर का आयोजन किया जाता है। इसे हर साल मार्च के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। इस साल 25 मार्च को रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच मनाया गया।

पहली बार ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बंद हुई थी लाइटें

पहली बार 2007 में 31 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में अर्थ आवर का आयोजन किया गय था। इसका मुख्य मकसद उर्जा की खपत को बचाना और प्रकृति की सुरक्षा करना है।

अकेले दिल्ली में हुई थी 171 मेगावाट बिजली की बचत

अर्थ आवर को इस वक्त दुनिया के 190 देशों का समर्थन मिल रहा है। पिछले साल सिर्फ दिल्ली में 171 मेगावाट बिजली की बचत हुई थी।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now