Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगला, मिला नोटिस

Rahul Gandhi 3

Rahul Gandhi Disqualification: अब राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करना होगा। उन्हें सोमवार को लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा है। कमेटी ने उन्हें इसके लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया है। राहुल गांधी को सांसद रहते 12 तुगलक रोड पर आवास मिला था।

बता दें कि सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में 23 मार्च को राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने जन प्रतिनिधि अधिनियम के तहत संसद की सदस्यता से अयोग्य कर दिया था। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे। उससे पहले वे यूपी के अमेठी से सांसद रह चुके हैं।

कांग्रेस सांसदों ने काला कपड़ा पहनकर किया प्रदर्शन

सोमवार को विपक्ष ने ब्लैक प्रोटेस्ट किया। कांग्रेस के सांसदों और राज्यों में विधायकों ने काले कपड़े पहनकर अपना विरोध जताया। सोनिया गांधी भी काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचीं। इस दौरान कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि ये पहली बार हुआ, जब पूरा विपक्ष एक साथ आया है। उन्होंने कहा कि ये प्रोटेस्ट राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने और अडाणी मामले में जेपीसी को मांग को लेकर है।

गौरतलब है कि राज्यसभा में सोमवार को विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बैठक बुलाई थी, जिसमें कांग्रेस समेत अन्य दलों के सांसद भी शामिल हुए। बैठक में शामिल संसद सदस्यों ने काले कपड़े पहने हुए थे। अडानी मुद्दे को लेकर जेपीसी की मांग और राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में काला कपड़ा पहनकर विपक्षी नेता संसद पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर उस शख्स या फिर पार्टी का स्वागत करती है, जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आ रहा है।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now