Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार, रविशंकर प्रसाद बोले- झूठ बोलना और बेबुनियाद आरोप लगाना उनका स्वभाव है

BJP On Rahul Gandhi

BJP On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद भाजपा ने कांग्रेस नेता पर जमकर पलटवार किया। शनिवार को पटना में भाजपा के सीनियर नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि झूठ बोलना और बेबुनियाद आरोप लगाना राहुल गांधी का स्वभाव है।

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को 2019 में उनके भाषण की सजा मिली है। आज उन्होंने कहा कि मैं सोच समझकर बोलता हूं, यानी 2019 में राहुल गांधी ने जो भी कहा, सोच समझकर बोला। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने जानबूझकर पिछड़ी जातियों का अपमान किया है।

रवि शंकर प्रसाद बोले- फोन में पेगासस का झूठा आरोप लगाया था

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने शिकायत की थी कि उनके फोन में पेगासस है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिस-जिस को लग रहा है कि उनके फोन में पेगासस है, वे जांच करा लें। सुप्रीम कोर्ट के कहे जाने पर वह अपने फोन की ‘चेकिंग’ कराने नहीं गए, वे क्यों नहीं गए?

भाजपा नेता बोले- राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर झूठ बोला

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि किसी को भी आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन अपमान करने का नहीं। राहुल गांधी ने स्वेच्छा से पिछड़ी जातियों का अपमान किया। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने फिर झूठ बोला कि उन्होंने लंदन में कुछ नहीं कहा। लंदन में उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र कमजोर हो गया है और यूरोपीय देश इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। झूठ बोलना राहुल गांधी का स्वभाव बन गया है।

‘बीजेपी कभी किसी का बचाव नहीं करती, अडानी का भी नहीं’: रवि शंकर प्रसाद

रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “बीजेपी कभी किसी का बचाव नहीं करती, यहां तक कि अडानी का भी नहीं। यूपीए के शासन में अडानी ने कई सौदे किए हैं। तो क्या इसका मतलब कांग्रेस उसका हिस्सा है?”

बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि उन्हें लोकसभा से स्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृपया समझें कि मुझे अयोग्य क्यों ठहराया गया है। मुझे अयोग्य घोषित किया गया है क्योंकि अडानी पर मेरे अगले भाषण से पीएम नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं। मैंने इसे उनकी आंखों में देखा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now