Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध, इंजीनियर ने मुर्मू के पैर छूने की कोशिश की, हुई सस्पेंड

Murmu 1

जयपुर: राजस्थान सरकार में इंजीनियर के पद पर तैनात एक महिला ने राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू के पैर छूने की कोशिश की। उस महिला इंजीनियर को राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करके के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह घटना 4 जनवरी को पाली के रोहट में हुई थी। जिन्हें निलंबित किया गया है उनका नाम अंबा सियोल बताया जा रहा है जो पीएचईडी इंजीनियर हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

निलंबन आदेश में कहा गया कि अंबा सियोल, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रोहट, जिला पाली ने 4 जनवरी को रोहट में स्काउट गाइड जाम्बोरे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हेलीपैड पर राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशि की जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। इसलिए, अधोहस्ताक्षरी, राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) के नियम 958 के नियम 342 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हम उक्त अम्बा सियोल कनिष्ठ अभियुक्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश देते हैं।

जूनियर इंजीनियर अंबा सियोल जंबूरी के उद्घाटन कार्यक्रम में पानी की व्यवस्था देखने के लिए मौजूद थीं। लेकिन राष्ट्रपति की सुरक्षा को तोड़ते हुए वो उन अधिकारियों की लाइन में पहुंच गई थीं, जो राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए खड़े थे। जब राष्ट्रपति अपने विमान से उतरीं और आगे बढ़ी तो इंजीनियर महिला ने उनके पैर छूने की कोशिश की।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now