Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रेड लाइट एरिया जीबी रोड में चली गोली, दो लोग घायल

नई दिल्ली: दिल्ली के रेड लाइट एरिया में गोलीबारी की खबर सामने आई है। कमला मार्केट इलाके में जीबी रोड के कोठे पर गोली चली है। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। एक महिला और एक पुरुष गोली लगने से घायल हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक 52 नंबर कोठे के पास ये गोली चली। गोली मारने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दिल्ली पुलिस ने बताया कि करीब 2 बजे पीसीआर कॉल पर जानकारी दी गई कि 52 नंबर कोठे के बाहर फायरिंग हुई है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक महिला और एक पुरुष गोली लगने से घायल हुए थे। दोनों को ही तुरंत एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का वहां इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड पर सेक्स वर्कर्स के लिए एक क्लीनिक की शुरुआत की गई थी। इस क्लीनिक पर 7 डॉक्टर यौनकर्मियों का इलाज करेंगे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now