Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, एक शख्स घायल

घटनास्थल की फोटो 2 1

श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट: श्रीनगर के ईदगाह इलाके में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया। जिससे एक शख्स घायल हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने आज शाम ईदगाह इलाके में सेना को निशाना बनाने के इरादे से ग्रेनेड फेंका। हमले में एक नागरिक घायल हो गया और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा, “ईदगाह क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा एक ग्रेनेड फेंका गया था, जिससे एक व्यक्ति अजाज अहमद देवा घायल हुआ। वह  संगम, श्रीनगर का रहने वाला है। अपराधियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद पुरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। इससे पहले नरवाल स्थित ट्रांसपोर्ट यार्ड में दो बम धमाके हुए थे। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी गई है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now