Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

स्वप्ना सुरेश को मिली जानमाल की धमकी

Swapna Suresh

Kerala Gold Smuggling Case: केरल में सोना तस्करी के आरोपों में घिरीं स्वप्ना सुरेश ने गुरुवार को दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने विजय पिल्लाई नाम के शख्स का जिक्र किया। यह भी कहा कि उन्हें विजय ने परिवार के साथ बेंगलुरु छोड़ने के लिए चेताया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्वप्ना सुरेश ने कहा कि मुझे 3 दिन पहले विजय पिल्लई नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने मुझसे कहा कि वह एक साक्षात्कार लेना चाहता है। जब मैं उससे मिलने गई तो उसने मुझे अपने परिवार के साथ बेंगलुरु छोड़ने के लिए कहा।

हरियाणा या जयपुर में फ्लैट की हुई पेशकश

स्वप्ना सुरेश ने कहा कि विजय पिल्लई ने हरियाणा या जयपुर में एक फ्लैट खरीदने की पेशकश की। इसके बजाय, उन्होंने मुझे केरल के सीएम पिनाराई विजयन और परिवार के खिलाफ सभी सबूत (केरल सोना तस्करी घोटाला) सौंपने को कहा।

उन्होंने सीपीआई (एम) पार्टी सचिव गोविंदन पर जान से मारने की धमकी दिलाने का आरोप लगाया है। स्वप्ना सुरेश ने कहा कि मैं समझौता किसी कीमत पर नहीं करूंगी। आखिरी सांस तक लड़ूंगी।

जानिए कौन हैं स्वप्ना सुरेश

बता दें कि स्वप्ना सुरेश को केरल के लाइफ मिशन घोटाले में फंसे पूर्व नौकरशाह एम शिवशंकर ने ही आईटी डिपार्टमेंट में नौकरी दिलाई थी। स्वप्ना सुरेश का जन्म अबूधाबी में हुआ था। वह UAE कांसुलेट में वह कांसुलेट जनरल की सेक्रेट्री भी रही है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now