Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टमाटर की कीमत 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची

टमाटर की कीमत 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमत बढ़कर 155 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। कुछ हफ्ते पहले जो टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब उसकी कीमत 130-150 रुपये हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को भारत के प्रमुख महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमत 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता में टमाटर की कीमत सबसे अधिक दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया इलाके में सब्जी 155 रुपये प्रति किलो बिकी। किसानों ने टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए अत्यधिक गर्मी और मानसून के देरी को कारण बताया।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर: कोवैक्‍सिन के 2 से 18 साल के बच्चों पर क्‍लीनिकल ट्रायल को मिली मंजूरी

देश के मेट्रो शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है। कोलकाता में सबसे अधिक 148 रुपये प्रति किलोग्राम और मुंबई में सबसे कम 58 रुपये प्रति किलोग्राम है। दिल्ली और चेन्नई में टमाटर की कीमत क्रमशः 110 रुपये प्रति किलोग्राम और 117 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सरकार ने कहा है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी एक मौसमी घटना है और यह अगले 15 दिनों में कम हो जाएगी और एक महीने में सामान्य हो जाएगी। पिछले दो हफ्तों में उत्पादक राज्यों से आपूर्ति बाधित हुई है, जहां कटाई और परिवहन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा, भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान का भी कीमत पर असर पड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  तालिबान कमांडर ने ली मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी
Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now