Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Tamil Nadu News: सिरुमलाई हिल एरिया में बस पहाड़ी से नीचे गिरी, 15 घायल

घटनास्थल की तस्वीर 3

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक सरकारी बस ऊंची पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक बस दुर्घटना डिंडीगुल जिले के सिरुमलाई हिल क्षेत्र में हुई है।

सवारियों में चीख-पुकार मच गई

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस के अनुसार एक सरकारी सिरुमलाई के पहाड़ी इलाके से गुजर रही थी। अचानक चालक बस पर से नियंत्रण खोल बैठा। जिसके बाद वह बस समेत पहाड़ी से नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस पलटी खाकर रुकी। हादसे के बाद उसमें मौजूद सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

एक-एक कर किसी तरह लोगों को बाहर निकाला गया

आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बस से एक-एक कर किसी तरह लोगों को बाहर निकाला। अभी तक 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, इस मामले में डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि दुर्घटना कोहरे के कारण हुई है। घायल यात्रियों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now