Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Weather Update: देश के इन राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

Published on: 11 August 2025
Weather Update Aaj Ka Mausam Mousam Update Mousam Update Aaj ka Mausam. IMD Weather Update Weather Forecast India Weather Forecast : Monsoon Update: देश में मॉनसून की दस्तक से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी..!

IMD Weather Update: पूरे भारत में मानसून का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए अगले सात दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। विशेष रूप से 13 अगस्त को उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में 13 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है, जिसे लेकर चिंता जताई गई है। उसी दिन जम्मू-कश्मीर में भी भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है, और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत में बारिश का प्रभाव

उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख बदलेगा यहाँ 13 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, और पश्चिमी यूपी में यह स्थिति 14 अगस्त तक बनी रह सकती है। हरियाणा और पंजाब में 11 अगस्त तक तेज बारिश का पूर्वानुमान है।

मध्य भारत में फिलहाल बारिश कमजोर है, लेकिन 13 अगस्त से मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जो 16 अगस्त तक जारी रह सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट (IMD Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 11 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी है, और 12 अगस्त को बारिश की तीव्रता बढ़ने के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

दक्षिण भारत में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में 10 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 12 अगस्त को तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है, जबकि 14 से 16 अगस्त तक इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIMD Latest Weather UpdateIMD weather updateIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinesNational Newstop news IndiaWeather UpdateWeather Updates

Join WhatsApp

Join Now