Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Aaj ka Mausam: ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत! इन राज्यों राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, लुढ़का में भी होगी गिरावट..

Aaj ka Mausam: ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत! कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, लुढ़का तापमान

Aaj ka Mausam:  दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है, जिससे आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ने का अनुमान है। बता दें कि देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। दिल्ली से लेकर उत्तर भारत तक पारा लगातार गिर रहा है और कई राज्यों में शीतलहर, कोहरा और बारिश की चेतावनियां जारी हैं।

दरअसल आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर कोहरे में हल्की बढ़ोतरी और कुछ क्षेत्रों में और ठंड बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, 6 और 7 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 8-11 दिसंबर के बीच 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि 6 दिसंबर को यह 7 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें:  Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

वहीं उत्तर के पर्वतीय राज्यों में मौसम और सख्त होगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 7-8 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय में 6 से 10 दिसंबर के बीच सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है, जिससे दृश्यता बहुत कम हो सकती है।

जहां उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है, वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 6 दिसंबर को गरज के साथ बारिश हो सकती है। मध्य भारत, पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक तापमान लगभग स्थिर बना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़े पहनें, आवश्यकता से अधिक बाहर न निकलें और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखें। कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा का भी ख्याल रखना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  IPAC Raid Controversy: पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC पर रेड के मामले में ममता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED
YouTube video player
स्वाति सिंह वर्तमान में प्रजासत्ता मीडिया संस्थान में बतौर पत्रकार अपनी सेवाएं दे रही है। इससे पहले भी कई मीडिया संस्थानों के साथ पत्रकारिता कर चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल