Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

Flipkart से 76 हजार के लैपटॉप के ऑर्डर की जगह मिला 3000 का स्पीकर, जानें यहां पूरी खबर

Flipkart से 76 हजार के लैपटॉप के ऑर्डर की जगह मिला 3000 का स्पीकर, जानें यहां पूरी खबर

ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म ने शॉपिंग को आसान बना दिया है, लेकिन कई बार डिलीवरी में होने वाली गलतियों के कारण जोखिम बना रहता है। नवजवान कॉलेज स्टूडेंट अथर्व खंडेलवाल ने भी ऐसी ही घटना का सामना किया, जहाँ उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग के बाद गलत सामान मिला। उन्होंने ट्विटर पर अपनी अनुभव साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक महंगे लैपटॉप की बजाय सस्ते स्पीकर मिला।

अथर्व ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म फ्लिपकार्ट से 76 हजार रुपये का MaceBook MI लैपटॉप ऑर्डर किया था, जिसकी डिलीवरी 13 अगस्त को होनी थी। हालांकि, बाद में डिलीवरी दिन को बढ़ाकर 15 अगस्त कर दिया गया और डिलीवरी हब आने के लिए कहा गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जब उन्होंने डिलीवरी हब पर जाकर डिलीवरी बॉय से पैकेज खोलने से पहले पैकेज चेक करने की बात की, तो उसने उनसे ओटीपी मांगी। इसके बावजूद, डिलीवरी बॉय ने ओटीपी ले ली और बॉक्स खोलने पर उन्हें सस्ते स्पीकर का सामान मिला। अथर्व ने इस मामले को ट्विटर पर साझा किया और उनकी समस्या का समाधान करने के लिए कंपनी को शिकायत दी, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने इसका सबूत और वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया। कंपनी ने उनके साथ संपर्क करके मामले को तबादला दिया है और समस्या को हल किया है।

Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now