साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कांग्रेस सत्ता में आते ही बहाल करेगी OPS , ठेकेदारी प्रथा होगी बंद :- शुक्ला

कांग्रेस सत्ता में आते ही बहाल करेगी OPS , ठेकेदारी प्रथा होगी बंद :- शुक्ला
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला में कहा अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। जबकि ठेकेदारी प्रथा को खत्म सीधी भर्ती की जाएगी और आउटसोर्स पर लगे सभी कर्मियों को नियमित किया जाएगा। कांग्रेस हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का शोषण किया है। बीजेपी सरकार कर्मचारी विरोधी है।

उन्होंने घोषणा की है कि करुणामूलक आश्रितों को भी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोग महंगाई से त्रस्त हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं, बावजूद इसके पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता महंगाई का जवाब आगामी चुनावों में देगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है और जिस तरह से उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी उसी तरह नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा जनता महंगाई का जवाब आगामी चुनावों में देगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

इसे भी पढ़ें:  Ram Mandir का निर्माण नहीं है बल्कि सांस्कृतिक भारत का उदय : बिंदल

राजीव शुक्ला ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। वह केवल एक पर्यटक की तरह यहां आई है। विधानसभा चुनाव में केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला होगा।

शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा और संगठन की सरदारी हाईकमान तय करेगा। वहीँ उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को शिमला में आयोजित बैठक में शामिल नहीं हो सके नेताओं ने उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी थी। दो दिन पूर्व ही उनका शिमला दौरा फाइनल हुआ था। ऐसे में प्रदेश के नेताओं के अन्य स्थानों पर कार्यक्रम पहले से तय थे। मैंने ही उन्हें अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़कर नहीं आने के लिए कहा था।

Join WhatsApp

Join Now