साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कुमारसैन में युवक से पुलिस ने 8 किलो 32 ग्राम चरस बरामद, मामला दर्ज

arest, Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|शिमला
चरस माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रामपुर के कुमारसैन पुलिस ने चरस की खेप के साथ युवक को दबोचा है। युवक से पुलिस ने 8 किलो 32 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला है। युवक सरहान से पठानकोट जा रही निजी बस में चरस ले जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन लोग एक निजी बस में चरस की खेप लेकर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने जोगशा के पास नाका लगाया और तलाशी के लिए बस को रोका। पुलिस ने निजी बस में रखे एक थैले से 8 किलो 32 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने गुरजंत सिंह, पुत्र सुखदेव सिंह, गांव समाना बाहू, तहसील और पुलिस स्टेशन निलोखेरी, जिला करनाल, हरियाणा के बैग से बरामद की। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को चरस के साथ दबोचा है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

Join WhatsApp

Join Now