साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कोटखाई में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता।
कोटखाई उपमंडल में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है । आरोपी की पहचान ललन के रूप में हुई है । आरोपी मूलतः बिहार का रहने वाला है , जबकि पीड़िता नेपाली मूल की है ।

घटना गुरूवार की है । पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी एक साल से उनके बगल में रह रहा है । दिन के वक्त उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी ने उसके कमरे में प्रवेश किया और उसकी 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया । उन्होंने पुलिस को इस घटना से अवगत

कोटखाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । उसके विरुद्ध पोक्सो व दुष्कर्म जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।

डीएसपी कुलविंदर सिंह ने बताया कि रिमांड पर लेने के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस मामले में आईपीसी की धाराओं 376 , 452 व पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: सीएम सुक्खू ने वनों को आग से बचाने के उपायों पर की समीक्षा बैठक

Join WhatsApp

Join Now