साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चिड़गांव में दोमंजिला मकान आग में जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान

चिड़गांव में दोमंजिला मकान आग में जलकर राख , लाखों रुपये का नुकसान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
जिला शिमला के चिड़गांव में एक मकान में आग लगने से लाहों का नुकसान हो गया| गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मिली जानकारी मुताबिक देर रात एक मकान में आग लगी, कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया व सारा मकान आग की चपेट में आ गया। इस आगजनी में अजीत पुत्र आगर सेन निवासी अम्‍बोई का मकान आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी में अजीत के तीन कमरे और रसोई घर जलकर राख हो गया।

आग की सूचना मिलते ही स्‍थानीय पुलिस सहित ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का बहुत प्रयास किया। लेकिन मकान को राख होने से नहीं बचाया जा सका। अजीत का दोमंजिला मकान तो आग की भेंट चढ़ गया, लेकिन लोगों ने आसपास के घरों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया। बताया जा रहा है इस आगजनी में दस से 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसन हुआ है|

इसे भी पढ़ें:  राजधानी शिमला में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.1 रही तीव्रता

Join WhatsApp

Join Now