साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

जुब्बल में नेपाली मूल की नाबालिग से पड़ोसियों ने किया सामूहिक दुराचार

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
पुलिस थाना जुब्बल के तहत एक गांव में स्वजनों के साथ रहने वाली नेपाली मूल की नाबालिग लड़की से पड़ोसियों ने सामूहिक दुराचार किया। स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर धारा 376 डी, 506 व पोक्सो एक्ट की 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं| तीनों एक कमरे में रात को अंदर से ताला लगाकर सोती हैं| सुबह जब उसने कमरे में प्रवेश किया तो घर में ताला बदला हुआ मिला| तीन बेटियों में सबसे बड़ी 12 साल की बेटी गायब थी| पूछने पर छोटी बेटी ने बताया कि रात के समय कमरे में रिश्ते में चाचा लगने वाला व्यक्ति आया था और उसने उसे बाहर बुलाया| मां के पूछने पर पीड़िता ने घटना के बारे में जानकारी दी और इसके बाद परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई.

डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है| तीनों आरोपी पीड़िता के मुंह बोले रिश्तेदार बताए जा रहे हैं|

Join WhatsApp

Join Now