साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

जेई सिविल परीक्षा (Post code-825)के विवादों के स्पष्टीकरण लिए CBI से करवाई जाए जाँच : NSUI

देश भर में 100 जगहों पर सीबीआई के छापे
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
प्रदेश मे लगातार भर्तियों पर उठ रहे सवालो पर NSUI ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | NSUI के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा की प्रदेश मे ” हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ” पर उठ रहे सवालो के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है|

जारी प्रेस विज्ञाप्ति मे छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा की इस से पहले भी लगातार प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जा रही भर्तियों पर भष्टाचार के आरोप लगे थे वो पटवारी परीक्षा हो या पुलिस या कोई और जब से भाजपा सरकार सता मे आई है कोई भर्ती ऐसी नही है जिसके उपर भष्टाचार के आरोप ना लगे हो|

वही दूसरी तरफ NSUI के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी गौरव तुशिर ने कहा की प्रदेश मे दिनों दिन बेरोजगारी बढ़ रही है और बेरोजगारी के प्रदेश नए आयाम छु रहा है वही इस प्रकार के आरोप की परीक्षा मे बिना सील के ही खुले प्रश्न पत्र ( नाहन, सिरमौर) मिलना दुर्भाग्यपुर्ण है| इस से पेपर के लीक होने की प्रबल संभावनाए है| प्रदेश सरकार इस भर्ती की किसी स्वतंत्र ऐजेंसी से जांच करवाए ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके अन्यथा NSUI जल्दी ही प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेगी|

इसे भी पढ़ें:  शिमला में जलसंकट,चौथे दिन भी पानी को तरस रहे लोग, बावड़ियों पर रात 11 बजे तक लाइनें

Join WhatsApp

Join Now