साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ठियोग में दिल्ली के युवक से 20.61 ग्राम चिट्टा बरामद

चिट्टा Shimla Crime News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
शिमला पुलिस ने दिल्ली के एक युवक को 20.61 ग्राम चिट्टा व 1.5 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने ठियोग के संधू के पास नाका लगाया था। इस दौरान यहां से एक वाहन में जा रहे युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान इसके पास से चिट्टा व नकदी मिली।

आरोपित की पहचान सैयद साकिर इमाम निवासी हाउस नंबर 141, गली नंबर पांच, हरिजन बस्ती नेब सराय, साउथ दिल्ली के तौर पर की है। इसकी आयु 19 वर्ष है। पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने कहा कि जांच की जा रही है कि आरोपित कहां से चिट्टा लाया था और किसको देना था।

इसे भी पढ़ें:  Shimla Bank Scam: बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी पर 3.70 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, जांच शुरू

Join WhatsApp

Join Now