साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

प्रियंका के बाद सोनिया गांधी भी पहुंचीं शिमला,

sonia gandhi
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो|शिमला
पंजाब में सियासी उठापठक के बीच कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी छुट्टियां मनाने शिमला पहुंच गई हैं| सोनिया सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ तक हवाई जहाज से पहुंची और इसके बाद चंडीगढ़ से शिमला वाया सड़क रास्‍ता तय किया| जबकि कड़ी सुरक्षा के बीच सोनिया गांधी का काफिला शिमला पहुंचा है|

वहीँ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पिछले दो दिन से शिमला में हैं। सोनिया गाँधी भी बेटी प्रियंका वाड्रा के घर पर ही रुकेंगी| बता दें कि प्रियंका वाड्रा छराबड़ा स्थित अपनी निजी कोठी में छुट्टियां बिता रही हैं। राबर्ट वाड्रा और बच्चे भी प्रियंका के साथ शिमला घूमने पहुंचे हैं। सोनिया गांधी के बाद अब राहुल गांधी भी शिमला पहुंच सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now