साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मैहली बाईपास पर पलटा सेब से लदा ट्राला, मोड़ काटते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्राला

मैहली बाईपास पर पलटा सेब से लदा ट्राला, मोड़ काटते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्राला
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला ।
राजधानी शिमला के ऊपरी इलाकों में इन दिनों सेब सीजन पीक पर है। सेब को प्रदेश से बाहर ले जाने के लिए बाहर से आए ट्रक और ट्रालों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

ताजा मामला शिमला मैहली बायपास का है जहां सेब से लदा ट्राला एक तीव्र मोड़ पर पलट गया। ट्राला पलटने की वजह से बाईपास पर एकतरफा ट्रैफिक बाधित हो गया।हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारु रुप से चलाने की कोशिश की।

Join WhatsApp

Join Now