साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

राजधानी शिमला में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.1 रही तीव्रता

भूकंप के झटके
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
राजधानी शिमला में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.1 मापी गयी है। भूकंप का केंद्र शिमला शहर के आसपास में था। अलसुबह 4 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर पर थी। भूकम्प के झटकों का लोगों को आभास नहीं हुआ।

 National Center for Seismology
National Center for Seismology Report

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता काफी कम होने की वजह से कहीं से भी जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। इससे पहले 15 जुलाई को शिमला में भूकंप के झटके लगे थे, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.6 रही थी। प्रदेश में पिछले कई सालों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। भूविज्ञानियों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश भूकम्प के लिहाज से अतिसम्वेदनशील ज़ोन 4 व ज़ोन 5 में सम्मिलित है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla: रामपुर बुशहर के डकोलड़ में युवती की मृत्यु के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now