साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने राकेश टिकैत के हिमाचल आने पर कही ये बड़ी बात

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

किसान नेता राकेश टिकैत के हिमाचल आने पर विवाद शुरू हो गए हैं। जहां सोलन पहुंचने पर उन्हें आड़ती के विरोध का सामना करना पड़ा। वही कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ने उनके खिलाफ फेसबुक पर एक पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ फेसबुक पोस्ट के माध्यम से टिप्पणी की है। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पेज पर लिखा कि हिमाचल के बागवान और किसान अपनी आवाज उठाने के लिए सक्षम हैं और उनके पीछे खड़े हैं।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आगे लिखा कि उन्हें बाहर के लोगों की और खासकर ऐसे लोग जिनको हिमाचल की सभ्यता और संस्कृति के बारे में कुछ मालूम नहीं है उनकी आवश्यकता नहीं है और राकेश टिकैत अपने राज्य में जाकर अराजकता फैलाएं।

इसे भी पढ़ें:  Street Vendors Policy HP: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नेम प्लेट सहित अन्य सुझावों पर विचार करेगी सरकार

Join WhatsApp

Join Now