Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

शिमला: अढ़ाई साल की मासूम के साथ हैवानियत,17 वर्षीय नाबालिग छात्र पर लगा आरोप

मासूम से रेप

शिमला|
राजधानी शिमला के चौपाल उपमंडल के नेरवा इलाके में एक अढ़ाई साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है| हैवानियत करने के आरोप भी 17 साल नाबालिग पर लगे है| आरोपी दसवीं कक्षा का छात्र है| पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है| पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है| जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है|

प्राप्त जानकारी मुताबिक शुक्रवार की दोपहर को मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी| इसी बीच आरोपी बच्ची को बहला-फुसला कर खेत में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया| बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर जैसे ही मां वहां पहुंची, तो आरोपी भाग गया| बच्ची की हालत देखकर मां सन्न रह गई|

इसे भी पढ़ें:  HP JOB Alert: हिमाचल के मुख्यमंत्री ने 2,000 पदों पर तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश..!

इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई, पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है| आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया गया है| वहीं पीड़िता मासूम का भी मेडिकल शिमला के डीडीयू अस्पताल में किया जाएगा| फिलहाल, बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रह है|

शिमला के एसपी मोहित चावला ने मामला दर्ज होने और गिरफ्तारी की पुष्टि की है| उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है| पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है तो इसको देखते हुए मामले की ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है|

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: तुगलकी फरमान नहीं स्वीकारेगा सी एंड वी अध्यापक संघ
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल