साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला: छात्रा से अश्लील बातें करने का आरोपी कॉलेज प्रिंसिपल निलंबित

सस्पेंड
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला।
राजधानी शिमला के रोहडू क्षेत्र के डिग्री कॉलेज सीमा में छात्रा के साथ अश्लील बातें करने के आरोप में कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। इस संबध में अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। आरोपी प्रिंसिपल की जगह शिक्षा विभाग ने अगले आदेशों तक एससीईआरटी सोलन में कार्यकारी प्रिंसिपल को तैनाती भी दी गई है।
IMG 20211227 WA0013
बता दें कि जिला शिमला में रोहडू के पीजी कालेज सीमा में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहाँ कॉलेज के प्रिंस‍िपल के खिलाफ एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगे है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित प्राचार्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर मामले की छानबीन बीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा कालेज के प्रधानाचार्य पर कालेज की ही एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कॉलेज में गठित वूमेन सेल को शिकायत पत्र देते हुए प्रिंसिपल की रिकार्डिंग सुनाई। इसके बाद कालेज में छात्राओं के अधिकारों की रक्षा व सुरक्षा के लिए गठित वूमने सैल की तरफ से पुलिस थाना रोहडू में प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करावाई गई है।

इसे भी पढ़ें:  अधिसूचना जारी: हिमाचल में 117 प्राइमरी और 26 मिडल स्कूल डिनोटिफाई

पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर प्रिंसिपल के खिलाफ आइपीसी की धारा 354 ए और डी के तहत एफआइआर दर्ज कर दी है। बता दें कि इस मामले में आरोप है कि कालेज प्रिंसिपल छात्रा को मोबाइल पर फोन कर बरगलाने का प्रयास कर रहा था, इन घ‍िनौने काम की छात्रा के पास रिकार्डिंग मौजूद है, जिसमें वह कालेज के महिला स्टाफ को लेकर पर भी आपत्तिजनक बातचीत कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now