साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला पुलिस ने दो मामलों में पकड़ी डेढ़ किलोग्राम से अधिक अफ़ीम , दो गिरफ्तार

arest, Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला जिला पुलिस ने में मंगलवार देर शाम दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अफीम बरामद की है।

जानकारी के अनुसार झाकड़ी थाने में दर्ज पहले मामले में पुलिस ने चिल जंगल बघाल में गश्त के दौरान सन्दिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक से पूछताछ की और तलाशी के दौरान उसके पास से 1.15 किलोग्राम अफीम और 76,500 रुपये नकदी बरामद हुई। आरोपित की पहचान नेपाली मूल के सुरेंद्र पुन (39) के रूप में हुई है।

इसी थाने के तहत दर्ज एक अन्य मामले में पुलिस ने शिमला-रामपुर नेशनल हाइवे-5 पर एक युवक को 528 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित तारा चंद (39) उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बुधवार को बताया कि नशा तस्करी को अंजाम दे रहे भियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  नड्डा ने पीएम मोदी, शाह से मिल कर प्रदेश के लिए 200 करोड़ रु स्वीकृत करवाए : बिंदल

Join WhatsApp

Join Now