साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला: प्रतिबंधित दवा की 540 शीशियां बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

शिमला: प्रतिबंधित दवा की 540 शीशियां बरामद, 2 युवक गिरफ्तार
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला।
शिमला के दूर-दराज क्षेत्र कुपवी में पुलिस ने 2 स्थानीय युवकों को प्रतिबंधित दवा की एक बड़ी खेप के साथ हिरासत में लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुपवी थाने में तैनात हैड कांस्टेबल गोविंद द्वारा अपनी टीम के साथ सैंज खड्ड-कुपवी मार्ग पर तरांह में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान सुबह करीब साढ़े 4 बजे सैंज खड्ड की तरफ से कुपवी की ओर जा रही आल्टो कार (एचपी 08ए-3539) की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार में 4 गत्ते की पेटियों में 540 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप कोडीन फॉस्फेट चोको बरामद की गईं। पुलिस टीम ने गाड़ी में सवार दोनों युवकों राम लाल (28) पुत्र बालक राम गांव व डाकघर भालू तथा रमा नंद (29) पुत्र कुम्बिया गांव जुडु डाकघर एवं तहसील कुपवी जिला शिमला के खिलाफ कुपवी थाना में मामला दर्ज किया है।

डीएसपी चौपाल राजकुमार ने बताया कि आरोपित युवकों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने नशे की यह खेप कहां से लाई थी व इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

इसे भी पढ़ें:  ABVP संजौली इकाई द्वारा प्राचार्य को कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु सौंपा ज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now