साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला: मल्याणा में कार ने युवक को मारी टक्कर मौके पर मौत

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला के मल्याणा में एक कार ने दूध की क्रेट ले जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी है। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। जब एक युवक दूध की क्रेट दुकान के रखने के लिए जा रहा था तो उस समय भट्टा कुफर की तरफ से शिमला की ओर आ रही चंडीगढ़ नम्बर की कार तेज रफ्तार में युवक को टक्कर मारकर भाग गई।

लेकिन इस घटना की सूचना मिलते ही फरार कार चालक को मैहली के पास स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।जिसके बाद कार चालक को पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाया गया जहां उसके खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र लगभग 27 साल बताई जा रही है। ये हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  सीधे संवाद से जन आंदोलन बनी मन की बात: राणा

Join WhatsApp

Join Now