साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला में गाड़ी में सवार दो युवकों से 8.10 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चिट्टा Shimla Crime News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|शिमला
हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू के दौरान नशे का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है| हररोज पुलिस नशा तस्करों व नशेड़ियों को नशे के सामान के साथ पकड़ रही है| ताजा मामला राजधानी शिमला का है, जहां पुलिस ने दो युवकों से 8.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया| गिरफ्तारआरोपी युवकों की पहचान जितेंद्र कुमार(30 वर्ष) व राहुल कुमार(24 वर्ष) के रूप में हुई है|

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात बालूगंज थाना पुलिस गश्त पर थी| इस दौरान टुटू जुब्बलहटी मार्ग पर पुलिस को देर रात 12 बजे के करीब एक कार को रोका| कार सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गए| शक के आधार पर पुलिस ने जब तलाशी ली तो कार सवार युवकों के पास से 8.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ| पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है| एसपी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है|

इसे भी पढ़ें:  शोघी में बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत एक गंभीर घायल

Join WhatsApp

Join Now