साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला से 2 नाबालिग लड़कियां लापता, छानबीन जारी

शिमला से 2 नाबालिग लड़कियां लापता, छानबीन जारी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 2 नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है| परिजनों के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है| पहला मामला बालूगंज थाने का है|

प्राप्त जानकारी अनुसार घनाहटी से एक 17 साल की लड़की सुबह के समय घर से बाहर घूमने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी| परेशान होकर परिजनों ने बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है|

वहीँ दूसरा मामला सदर थाना क्षेत्र का है| सदर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर इलाके में रहने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की मंगलवार को अपने घर से बाहर किसी काम से निकली थी, लेकिन देर रात वह घर नहीं लौटी| चिंतित परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला| सदर थाने में परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है जल्द ही इस मामले का खुलासा होने की उम्मीद है| एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

इसे भी पढ़ें:  सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़क बहाली को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Join WhatsApp

Join Now