साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला से 2 नाबालिग लड़कियां हुईं लापता, परिजनों को अपहरण होने का अंदेशा

शिमला से 2 नाबालिग लड़कियां हुईं लापता, परिजनों को अपहरण होने का अंदेशा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपनगर कसुम्पटी से 2 नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। परिजनों ने दोनों लड़कियों के अपहरण का अंदेशा जताया गया है। एक आर्मी अफसर की बेटी है तो दूसरी हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत अधिकारी की पुत्री है। परिजनों ने इसे लेकर छोटा शिमला थाना में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज करके लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां शिमला में ही पढ़ाई करती हैं। एक मूल रूप से सुंदरनगर की रहने वाली है, जबकि दूसरी उन्हीं की रिश्तेदार है, जो मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों लड़कियां 11 फरवरी को सीमा के सुंदरनगर स्थित गांव के लिए लिए रवाना हुईं। लेकिन दोनों सुंदरनगर नहीं पहुंचीं।

इससे पहले परिजनों ने दोनों लड़कियों को रिश्तेदारों के यहां खोजने का काफी प्रयास किया हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं 48 घंटे बाद भी लड़कियों का पता न लगने से परिजन परेशान है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। परिजनों से भी लड़कियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र बरागटा के निधन पर शोक किया व्यक्त

Join WhatsApp

Join Now