साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सहेली के साथ शिमला घूमने आई पंचकूला की 16 वर्षीय लड़की के साथ होटल में दुष्‍कर्म, मामला दर्ज

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
राजधानी शिमला में घूमने आई हरियाणा की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कालका पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। मामला चूंकि शिमला से जुड़ा हुआ है, इसलिए कालका पुलिस स्टेशन ने जीरो एफआइआर के तहत इस मामले को कार्रवाई के लिए शिमला के सदर पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया है। शिमला की सदर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह अपनी एक सहेली के साथ शिमला घूमने आई थी। 10 जुलाई को वे दोनों शिमला पहुंचीं और लक्कड़ बाजार के एक होटल में ठहरीं। 11 जुलाई को उसकी सहेली ने अपने एक परिचित नवीन और एक अन्य दोस्त को होटल बुलाया था। बाद में नवीन उसके कमरे में दाखिल हुआ और उसने उसके साथ गलत हरकतें व जबरदस्ती की। 13 जुलाई को उसकी सहेली, आरोपित नवीन व उसके अन्य दोस्त उसे कालका बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए।

इसे भी पढ़ें:  Shimla: रामपुर में जाहरू नाग मंदिर में भीषण आग, ढाई करोड़ का नुकसान, देखें वीडियो

आरोपित युवक पीड़िता की सहेली का परिचित बताया जा रहा है। पीड़िता हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली है। शिमला से पंचकूला लौटने के बाद पीड़िता ने कालका पुलिस स्टेशन में उसके साथ हुए अपराध की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में जांच बढ़ने पर अन्य धाराएं भी लगाई जा सकती हैं। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि पीड़िता ने कालका थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन घटना के शिमला में घटने की वजह से मामले को जीरो एफआईआर के तहत शिमला पुलिस को प्रेषित किया गया है। सदर थाना पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now