साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हैवीवेट उठाने की वजह से जांघों में दर्द, आधी रात हॉस्पिटल में भर्ती हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को देर रात अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जानकारी के अनुसार विक्रमादित्य देर रात करीब 11:30 पर अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि, जिम करते वक्त अधिक भार उठाने की वजह से उनकी दोनों जांघों में दर्द उठी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां रात भर डॉक्टरों की देखरेख में एडमिट रहे।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का एमआरआई टेस्ट करवाया गया। इसमें उनकी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य पाई गई। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह को सुबह करीब 10 बजे अस्पताल से छुट्टी मिली। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल राव ने बताया है कि हैवी वेट उठाने की वजह से उनकी जांघों में दर्द आ गई थी। अब वे पूरी तरह ठीक हैं।

हालांकि विक्रमादित्य सिंह अगामी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विक्रमादित्य सिंह शिरकत नहीं कर सके।

इसे भी पढ़ें:  अदानी के प्रदेश में चल रहे तीन कोल्ड स्टोर्स की बागवानों ने की घेराबंदी, सरकार और अदानी ने खिलाफ की नारेबाजी

Join WhatsApp

Join Now