साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

12वीं की परीक्षाओं को लेकर बोले सीएम: CBSE की तर्ज पर बढ़ेंगे आगे, कैबिनेट में होगा फैसला

cancel-class-12-school-education-board-exams-in-himachal
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
सीबीएसई की तर्ज पर हिमाचल में भी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की तैयारी चल रही है। जिसको लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में इस मामले में सीबीएसई की तर्ज पर आगे बढ़ने की बात कही है। सीएम ने कहा कि इस बारे में फैसला पांच जून की कैबिनेट की बैठक में ही होगा। 

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बैठक के बाद सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है। जहां तक हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बात है तो उसी तर्ज पर चीजें देखी जा रही हैं। राज्य सरकार इस संबंध में आगे बढ़ रही है। इस बारे में उन्होंने उच्च अधिकारियों से बुधवार को ही बात की है।

बता दें प्रदेश में इस साल कुल 1.10 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण करवाया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कुल 1750 परीक्षा केंद्र भी बनाए थे। उधर, सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को बुलाने का फैसला पांच जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुख्‍यमंत्री ने राजभवन पहुंचकर राज्‍यपाल को लगाया रंग, ओकओवर भी होली के रंग में रंगा, देखिए तस्‍वीरें

Join WhatsApp

Join Now