साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

8 साल की बच्ची से दुराचार का प्रयास, 25 साल के युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता। शिमला
पुलिस थाना कुमारसैन में एक 8 साल की बच्ची से दुराचार व उसे किडनेप करने का प्रयास करने को लेकर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दर्ज शिकायत के अनुसार, जारोल में रहने वाली एक नेपाली महिला का कहना है कि उसकी 8 वर्षीय बेटी दूकान से कुछ सामान लेने गई थी।

घर वापसी पर एक युवक ने रास्ते में उसे छेड़छाड़ कर उसे जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज मामले की छानबीन आरंभ कर दी। आरोपी की पहचान अरली गांव के 25 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले कि पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास

Join WhatsApp

Join Now