Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: नशे में धुत छात्रों ने चौकी में घुसकर पीटा पुलिस कर्मी, चौकी में भी की तोड़फोड़

मारपीट shimla news Mandi News

Shimla News: राजधानी शिमला के समरहिल में रविवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तीन छात्रों ने पुलिस चौकी (Police post) में घुसकर रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट (Assault with police officer) की और चौकी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रविवार रात करीब 11 बजे, आरोपियों ने समरहिल में एक टैक्सी चालक के साथ बदसलूकी की। टैक्सी चालक ने इस घटना की शिकायत लेकर पुलिस चौकी का रुख किया। चौकी में रात्रि ड्यूटी पर तैनात मुंशी साहिल और दो अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। जब पुलिस कर्मचारी साहिल ने आरोपियों को समझाया, तो वे उससे उलझ गए। इसके बाद, तीनों छात्रों ने चौकी में पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की और टेबल, प्रिंटर समेत अन्य सामान को तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बालूगंज थाना (Baluganj Police Station) में से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। आरोपियों में विजय राज (गुटकर, तहसील बल्ह, जिला मंडी), राहुल (तहसील डलहौजी, जिला चंबा), और अमन कुमार (गांव नगीला, डलहौजी, जिला चंबा) शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़कर उनका मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर पीडीपी एक्ट धारा 3 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, आरोपियों को नोटिस जारी किया गया है।

Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla News UpdateShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now