Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills HP Corporation ad

एपीजी शिमला विश्वविद्यालय, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग 17 को आयोजित करेगा चिकित्सा शिविर

WhatsApp Image 2023 03 11 At 3.23.28 PM

शिमला।
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज और हिमाचल प्रदेश सरकार का चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्त्वाधान में सत्रह मार्च को सुबह दस बजे से सांय पाँच बजे तक एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा जिसमें सामान्य चिकित्सा जाँच, नेत्र व दंत रोगों की चिकित्सा जाँच और दवाईयों का वितरण किया जाएगा।

एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के कुलपति और पैरामेडिकल साइंसेज की विभागाध्यक्ष डॉ. प्राची वैद ने बताया कि यह चिकित्सा शिविर आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है जिससे विश्वविद्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत ब्योलिया , रझाणा के लोगों को लाभ मिलेगा। शिवर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, चिकित्सा अधिकारी नेत्र और दंत रोगों की निःशुल्क चिकित्सा जाँच करेंगें और रोग के निवारण हेतु रोगियों को चिकित्सा सलाह भी देंगें। कुलपति ने बताया कि शिवर में चिकित्सा जाँच करवाने वालों के आने-जाने के लिए एपीजी शिमला विश्वविद्यालय की ओर से पंथाघाटी से दस बज़े और चिकित्सा शिविर के समापन के बाद सांय पंथाघाटी तक निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now