Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Numerologist’s Prediction: हिमाचल के जाने माने अंक विशेषज्ञ की भविष्यवाणी, सीएम सुक्खू को अपनों से धोखा मिलने के बन रहे है योग

Numerologist's Prediction

शिमला।
Numerologist’s Prediction on CM Sukhu: जहां प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार एक वर्ष पूरा होने पर जश्न की तैयारियां में मशगूल हैं, वहीं दूसरी ओर सितारों की अंक गणना बता रही है कि सरकार और संगठन के लिए आने वाला समय संघर्षमय बीतेगा। सत्ताधारी पार्टी के तीन प्रमुख लोगों के जन्मांक पर निर्धारित एक विस्तृत ब्यौरा जाने माने अंक विशेषज्ञ और वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने यहां हमारे पाठकों के साथ साझा किया है।

जानिए Numerologist’s Prediction के अनुसार कैसा रहेगा सुक्खू सरकार के लिए आने वाला वर्ष 2024?

सरकार और संगठन के बीच कैसा रहेगा तालमेल जानते हैं पंडित डोगरा की इस अंक गणना में। पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि 11 दिसंबर, 2023 प्रदेश में कांग्रेस सरकार का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली यह सरकार दूसरे वर्ष में प्रवेश होने जा रही है। पिछले वर्ष 11 दिसंबर को सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री व मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी।

इसे भी पढ़ें:  शिमला रेलवे स्टेशन पर गरजे सीटू कार्यकर्ता

इस सरकार का सोमवार 11 दिसंबर, 2023 को दूसरा वर्ष शुरू होने जा रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार 2 अंक जो चंद्र का होता है। चंद्र मन का कारक है। इस बीच सरकार का यह दूसरे वर्ष में प्रवेश पर भी 2 अंक बनता है, और शपथ भी दो अंक पर हुए थी। जिसके कारण द्विजन्मा योग बन रहा है। जोकि अंक ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 8 अंक बनता है जो शनि का अंक है। पंडित डोगरा ने कहा कि अंक ज्योतिष के अनुसार सरकार को अपनों से कहीं खतरा रहेगा। अंक गणना के अनुसार सरकार में बैठे हुआ और संगठन के नेता ही सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर सकते हैं।

पंडित डोगरा (Numerologist’s Prediction) ने बताया कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च का है। जिसका 2 + 6 = 8 अंक है जो शनि का अंक है। शनि न्याय का कारक है। वर्ष 2024 का भी 2 + 0 + 2 + 4 = 8 अंक बनता है। इसकी वजह से ये भी द्विजन्मा योग बना रहा है। मुख्यमंत्री को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। सुक्खू को महादेव व हनुमान जी की पूजा करते रहना होगा। इसके साथ-साथ उन्हें अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

इसे भी पढ़ें:  हम विकास के लिए काम करेंगे ,विपक्ष में जनता आवाज बनेंगे :- रचना शर्मा

अंक ज्योतिष की गणना (Numerologist’s Prediction)के मुताबिक उन्हें अपनों से धोखा मिलने का योग बन रहा है। जहां अभी कैबिनेट विस्तार में भी अनिश्चितता रहेगी व कई नेताओं के सपने चकनाचूर होंगे। वहीं बाकी पद मिलने भी आसान नहीं होंगे। सुक्खू बहुत सोच समझ कर चलना होगा। सुक्खू को सरकार चलाने के लिए निर्णय खुद लेंगे।

पंडित डोगरा ने कहा कि अगर सही तरीके से निर्णय लेंगे व चाटुकारों से बचकर रहेंगे तो लंबी पारी खेल सकते हैं। अन्यथा सरकार में उथल पुथल के योग है। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का जन्म 16 जून का है। जिसका 1 + 6 = 7 अंक बनता है। जो केतु का अंक है। केतु जहां बिना दिशा का ग्रह है। कभी कभी दिशाहीन कर सकता है। केतू के प्रभाव में आकर व्यक्ति की वाणी को खराब होती है। जिसके कारण सत्ता व संगठन में तालमेल बना पाना कठिन होगा। 11 अप्रैल, 2024 के बाद का समय सरकार व संगठन के लिए संघर्ष वाला रहेगा। आपसी मतभेद बहुत बढ़ सकते हैं। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

इसे भी पढ़ें:  9 सितम्बर को हमीरपुर में होगा रेहड़ी फड़ी तयबजारी यूनियन का राज्य सम्मेलन

दर्दनाक हादसा! बरोटीवाला में बस के नीचे आने से महिला की मौत

Government Jobs: केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में नॉन टीचिंग स्टाफ के 32 पद, ऑनलाइन आवेदन मांगे

Himachal News: पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- हिमाचल में नहीं चलेगा BJP का हिंदू कार्ड

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment