Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल में फिर जगी मंत्रिमंडल विस्तार की आस, सीएम बोले- मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा और इसी साल होगा

Published on: 8 December 2023
Budget 2025 Himachal News: Big Breaking! हिमाचल CM सुखविंदर सुक्खू का इस्तीफा Himachal News Himachal Cabinet Expansion , Sukhvinder Singh Sukhu, Will make provision for residential rent to students under, Sukh Aashray Yojana, Rajya Chayan Aayog, Himachal New Mineral Policy

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
Himachal Cabinet Expansion:
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के नेतृत्व वाली सरकार का 11 दिसंबर को एक साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल दिल्ली में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार (Himachal Cabinet Expansion) होने वाला है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार इसी साल होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अभी तीन मंत्री पद खाली जिसके चलते बीते कई महीनो से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार हो रहा है। दिल्ली में मुख्यमंत्री के हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार  (Himachal Cabinet Expansion) के ब्यान पर  मंत्री पद का इंतजार कर रहे विधायकों के लिए लम्बे समय बाद अच्छी खबर आई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 11 दिसंबर को राज्य सरकार एक साल का वक्त पूरा करने जा रही है। धर्मशाला में राज्यस्तरीय समारोह होगा। राज्य सरकार ने 365 दिन में 365 फैसले लिए हैं। जिन फैंसलो से जनता को रूबरू करवाएंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार ने जो काम किया, वह भी इस दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता को 10 गारंटियां दी थीं। 10 में से तीन गारंटियां पूरी कर दी गई हैं। अन्य सात गारंटियों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह गारंटी पूरी करने के लिए राज्य सरकार के पास चार साल का वक्त है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम के बहाली, 680 करोड़ रुपये की स्टार्टअप योजना और इंग्लिश मीडियम स्कूल की गारंटी पूरी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य गारंटियों पर भी काम चल रहा है और इन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र से मिल रहे सहयोग के सवाल पर कहा कि वे केंद्र सरकार से लगातार संवाद करते रहते हैं। जहां जरूरी होता है, वहां केंद्र सरकार धन भी उपलब्ध करवा रही है। वहीँ भाजपा द्वारा एक साल के कार्यकाल का विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा इसलिए कर रही है, क्योंकि वे मुख्य विपक्षी दल हैं और विरोध करना उनका दायित्व भी बनता है।

Himachal News : मुख्यमंत्री सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

Khelo India Para Games: 10 दिसम्बर से खेलो इंडिया पैरा गेम्स की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

Himachal News: पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- हिमाचल में नहीं चलेगा BJP का हिंदू कार्ड

Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल में फिर जगी मंत्रिमंडल विस्तार की आस, सीएम बोले- मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा और इसी साल होगा

Aaj Ki KhabrenHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal updateHP News TodaySukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now